फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियर ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया सिस्टम में होगा बदलाव

Wed, 29 Mar 2017 06:36 AM IST
amarujala.com-presented by-संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी जैसी प्रीमियर ट्रेनों में खाली सीटों से परेशान रेलवे फ्लेक्सी किराया प्रणाली में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो इन ट्रेनों में 50 फीसदी सीटों की बुकिंग सामान्य किराए पर होगी।  
विज्ञापन


इस समय राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया प्रणाली लागू है। इन ट्रेनों में सिर्फ दस फीसदी सीटें ही सामान्य किराए से भरी जाती हैं। इसके बाद प्रत्येक दस फीसदी सीटों के लिए किराए में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है। पिछले साल नौ सितंबर से फ्लेक्सी प्रणाली लागू है। 

लंबी दूरी की राजधानी और दूरंतो ट्रेनों तथा कुछ शताब्दी ट्रेनों में सीटें खाली रहने का संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हाल ही में फ्लेक्सी किराया प्रणाली की समीक्षा की बात कही थी। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती समीक्षा से पता चला है कि कुछ ट्रेनों में सीटों के आवंटन में घाटा खाकर राजस्व बढ़ाया जा सकता है। रेलमंत्री ने इसे दुरुस्त करना चाहते हैं। रेलवे का लक्ष्य फ्लेक्सी किराया प्रणाली से एक साल में 500 करोड़ रुपये कमाना है। हालांकि इस प्रणाली से अब तक उसे 260 करोड़ रुपये की ही कमाई हुई है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘हम कुछ बदलाव करके प्रीमियर ट्रेनों को यात्रियों के लिए ज्यादा सुलभ बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि सीटों के भरने की दर बढ़ सके। संभावित बदलावों में कम से कम 50 प्रतिशत सीटें सामान्य किराए से भरना शामिल है। हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।’  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें