फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

1.80 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ दाऊद इब्राहिम की बहन का फ्लैट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: साहिल धुलिया Updated Mon, 01 Apr 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हसीना पारकर फ्लैट - फोटो : ANI

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का मुंबई स्थित फ्लैट 1.80 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। ये फ्लैट मुंबई के नागपाड़ा में स्थित है। फ्लैट की नीलामी सफीमा (स्मगलिंग एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट) के तहत की गई है।



 


फ्लैट की नीलामी की शुरुआत 1.69 करोड़ रुपये से हुई थी। बता दें 2014 में अपनी मौत से पहले हसीना इसी फ्लैट में रहती थी। ये भी बताया जाता है कि फरार होने से पहले दाऊद भी इसी फ्लैट में रहता था।


रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लैट को खरीदने के लिए 28 मार्च तक आवेदन दाखिल किए गए थे। इस नीलामी में भाग लेने के लिए 30 लाख रुपये जमा करवाने थे। वहीं फ्लैट की कीमत 1.69 करोड़ रुपये रखी गई थी। दाऊद की उगाही से खरीदे गए इस फ्लैट पर कब्जा करने की कोशिश सीबीआई ने साल 1997 में की थी। 


लेकिन मामला अदालत में चलता रहा और हसीना इसी मकान में रहकर दहशत का कोरबार चलाती रही। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और मकान का जिम्मा सफीमा और एनडीपीएस मुंबई को सौंपा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next