दक्षिण मुंबई के एक सरकारी स्कूल परिसर में एक किशोर ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से 15 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार दोपहर की है, जब आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर स्कूल ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।