फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद 5 साल की मासूम को किया आग के हवाले, हुई दर्दनाक मौत

Sat, 24 Mar 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौगांव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

असम के नागांव जिले के बोरदुआ में एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पांच साल की मासूम का उसके घर में पहले पांच लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होंने बच्ची को आग के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार को गुवाहाटी से 122 किलोमीटर दूर घटित हुई जिसमें मासूम की मौत हो गई है। इस मामले से संबंधित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी के तीन फरार हैं। इस मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


पीड़िता को नागांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते समय पीड़िता की मौत हो गई। नागांव के एसपी शंकर राईमेधी ने कहा- मैं उसे देखने के लिए अस्पताल गया। वह बहुत दर्द में थी और उसे बोलने में भी परेशानी हो रही थी। हालांकि हमने मरने से पहले उसका बयान रिकॉर्ड कर लिया है और उसके आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों ही नाबालिग हैं और पीड़िता के साथ उसी स्कूल में पढ़ते थे। बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

घटना को अंजाम पीड़िता के घरलालुंग गांव में दिया गया जोकि बताद्रवा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूत्रों का कहना है कि स्कूल से लौटने के बाद बच्ची घर मे अकेली थी। जाकिर हुसैन के नेतृत्व में आरोपी उसके घर में घुसे और रेप करने के बाद उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। घर से निकलते धुएं की तरफ परिवार के एक सदस्य का ध्यान गया तो वहां पहुंचकर उसने पीड़िता को गंभीर हालत में देखा। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता के गांव के ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें