फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thane: परंपराओं को तोड़कर पांच बेटियों ने किया मां का अंतिम संस्कार, शवयात्रा में शामिल होने का वीडियो वायरल

Sat, 02 Sep 2023 03:16 AM IST
गुलाम अहमद पीटीआई, ठाणे

सार

अरुणा की बेटी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपा पवार ने कहा, पिता की मृत्यु के बाद मां ने ही हमारा पालन-पोषण किया। वह एक भट्ठे पर काम करती थीं और कैंची, छुरी-कांटा आदि बेचती थीं। हम बहनों ने तय किया था कि श्रद्धांजलि स्वरूप हम उनका अंतिम संस्कार करेंगी, चाहे कुछ भी हो जाए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पांच बेटियों ने परंपराओं को तोड़ते हुए अपनी मां के शव को कंधा दिया और श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया। ठाणे के बदलापुर में पांच बहनों के शवयात्रा में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। अरुणा अशोक पवार (52) खानाबदोश दिसादी जनजाति से थीं। उनका 25 अगस्त को निधन हो गया था।

विज्ञापन

अरुणा की बेटी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपा पवार ने कहा, पिता की मृत्यु के बाद मां ने ही हमारा पालन-पोषण किया। वह एक भट्ठे पर काम करती थीं और कैंची, छुरी-कांटा आदि बेचती थीं। हम बहनों ने तय किया था कि श्रद्धांजलि स्वरूप हम उनका अंतिम संस्कार करेंगी, चाहे कुछ भी हो जाए।

दीपा के मुताबिक मां के शव को बेटियों के कंधा देने और अंतिम संस्कार करने के विचार का उनके समुदाय में कुछ लोगों ने समर्थन किया जबकि कुछ ने विरोध, क्योंकि यह पहली बार हो रहा था। दीपा ने कहा, हमने एक मिसाल कायम की है और हमें खुशी है कि हमारे समुदाय और समाज ने समग्र रूप से हमारे कदम का समर्थन किया है। हमने वही किया जो हमें सही लगा। समाज बदल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें