फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा के पांच बार के विधायक अरबिंद धाली सहित पूर्व IAS ऋषिकेश बीजेपी में हुए शामिल, छोड़ा बीजद का साथ

Mon, 04 Mar 2024 02:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

बीजद के पूर्व विधायक मुकुंद सोदी, सेवानिवृत्त एयर मार्शल दिलीप कुमार पटनायक राज्यसभा में पूर्व संयुक्त सचिव रमाकांत दास और बीजद के दिगपहांडी ब्लॉक अध्यक्ष बिपिन प्रधान भी भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में पूर्व एयर कमांडर और कारगिल युद्ध के अनुभवी एयर मार्शल दिलीप पटनायक, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हृषिकेश पांडा, पांच बार के विधायक अरबिंद धाली रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। 1979 बैच के टॉपर पांडा एक प्रसिद्ध कथा लेखक भी हैं। इसके अलावा बीजद के पूर्व विधायक मुकुंद सोदी, राज्यसभा में पूर्व संयुक्त सचिव रमाकांत दास और बीजद के दिगपहांडी ब्लॉक अध्यक्ष बिपिन प्रधान ने भी भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन


हाल ही में शनिवार को सत्तारूढ़ बीजद से इस्तीफा देने वाले धाली एक जुलूस में अपने समर्थकों के साथ भुवनेश्वर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सांसद अपराजिता सारंगी सहित अन्य की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए।

प्रेस को संबोधित करते हुए धाली ने आरोप लगाया कि बीजद के भीतर कोई लोकतंत्र नहीं है, यहां वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें घुटन महसूस होने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने बीजद को छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गये। धाली ने कहा कि इसमें आंतरिक लोकतंत्र है।
विज्ञापन


किस किसने थामा भाजपा का हाथ
बता दें कि एक अन्य निष्कासित बीजद नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र दास एवं तेलकोई विधायक प्रेमानंद नायक के भी जल्द ही भाजपा में शामिल होने की संभावना है। नायक ने बीजद से इस्तीफा दे दिया है।

वरिष्ठ नेताओं की हो रही उपेक्षा
खोरधा जिले के जयदेव से विधायक धाली ने शनिवार को सत्तारूढ़ बीजद से इस्तीफा दे दिया था। वह एक जुलूस में अपने समर्थकों के साथ भुवनेश्वर में भाजपा कार्यालय गए और औपचारिक रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सांसद अपराजिता सारंगी समेत अन्य की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए। धाली ने आरोप लगाया कि बीजद में कोई लोकतंत्र नहीं है और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें