तेलंगाना के खम्मन शहर में एक समाज कल्याण छात्रावास का कथित दूषित खाना खाने से पांच छात्रों की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इसस पहले बुधवार को ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी आई थी। यहां समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित बालिका विद्यालय रैन में दूषित खाना खाने से 40 छात्राएं बीमार हो गईं। पेट व सिर में तेज दर्द के साथ चक्कर आने के बाद कई लड़कियां बेहोश हो गईं। जिसके बाद छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया।