फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : बंगलूरू जा रही बस में लगी आग, तीन बच्चों समेत पांच की मौत, कई घायल

Wed, 12 Aug 2020 06:09 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
आग लगने से जली बस - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह बंगलूरू आ रही एक बस में आग लग गई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बस में कुल 32 लोग सवार थे।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘राष्ट्रीय राजमार्ग-4 पर तड़के साढ़े तीन बजे एक बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। बस बीजापुर से बंगलूरू जा रही थी।’ हालांकि, बस में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया बताया कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में झुलस गए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि आग तब लगी जब बस सड़क के किनारे खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें