स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों से आवश्यक परीक्षण किटों की खरीद और आपूर्ति के लिए निर्देश दिए हैं। विभाग ने अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक जागरूकता और समाधान पर ध्यान देने के लिए कहा है।
ओडिशा में स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर ओडिशा सरकार सख्त हो गई है। ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस की मौसमी वृद्धि के खिलाफ निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। बता दें, ओडिशा के बारगढ़ जिले में इन्हीं बीमारी के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो गई हैं।
विज्ञापन
विभाग ने सभी जिला चिकित्सा, जन स्वास्थ्य अधिकारियों, कैपिटल अस्पताल के निदेशक और आरजीएच के निदेशक को निर्देश दिया है। विभाग ने कहा है कि राज्य भर में अधिकांश जिलों से स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस के मामले सामने आ रहे हैं। दोनों बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाए। इसे जल्द हल करने के लिए गहन निगरानी प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों से आवश्यक परीक्षण किटों की खरीद और आपूर्ति के लिए निर्देश दिए हैं। विभाग ने अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक जागरूकता और समाधान पर ध्यान देने के लिए कहा है। विभाग का निर्देश है कि एंटीबायोटिक दवाओं का भी इस्तेमाल किया जाए और एंटीबायोटिक दवाओं का उचित भंडारण किया जाए। विभाग ने अधिकारियों से कहा है कि इन बीमारियों के तहत होने वाली हर मौत की जांच की जाए। जल्द ही इसके रोकथाम के लिए उपाय किए जाएं। विभाग ने कहा कि मौत से जुड़े आंकड़ों को रोजाना एसएसयू के साथ साझा किए गए हैं।