फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Fri, 20 Sep 2019 04:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात के पाटन जिले कीसामी तहसील के गुजरवाडा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे एक कुएं में दम घुटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई । पांच लोगों की मौत से पूरे गांव में हाहाकार मच गया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को चार चार लाख रुपये मुआवजे का एलान किया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान रंजनाबेन सिंधव (40), रताभाई सिंधव (58) रताभाई नडोडा (58) राजाभाई सिंधव (65) और अजबभाई सिंधव (45) के तौर पर हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को रंजनाबेन दुर्घटनावश कुएं में गिर पड़ी। इस कुएं का इस्तेमाल एक तरह से सेप्टिक टैंक के तौर पर किया जा रहा था। उनके पति रताभाई उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतरे, लेकिन जहरीली गैस की वजह से बेहोश हो गए।

जब परिवार के अन्य सदस्य दंपति को बचाने के लिए कुएं में उतरे तो उनके साथ भी यही हुआ। सामी थाने के उप निरीक्षक वाई बी बरोत ने बताया कि सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें