फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुला संदिग्ध वर्दीधारियों का रहस्य, स्थानीय पुलिस, एटीएस भी सच जानने में लगी

Sat, 01 Oct 2016 04:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिय
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक दिन पहले खुखुंदू इलाके में सेना की वर्दी में देखे गए पांच संदिग्धों के मामले में शुक्रवार को भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इनका सामना करने वालों में से एक का कहना है कि नजदीक पहुंचने की कोशिश पर संदिग्धों ने गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए एटीएस टीम भी इलाके में सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध वर्दीधारियों की इलाके में सक्रियता की जानकारी लखना परसिया के सर्वेश, भीखमचौरा के बबलू ने दी थी। कहना था कि सेना की वर्दी में नजर आए इन लोगों की पीठ पर बैग और गन थीं।

पुलिस को 100 नंबर पर रिंग करके सूचना दी तो एसओ, सीओ ने प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी लेकर कांबिंग कराई लेकिन कोई हाथ नहीं आया। एसपी ने भी चश्मदीदों  से पूछताछ की। इस बीच सर्विलांस के जरिए इलाके में सक्रिय रहे नए फोन नंबरों के जरिए भी पड़ताल की जा रही है। रात से एटीएस की टीम भी इलाके में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्केच तैयार कराएंगे : आईजी

- फोटो : demo pic
स्थिति स्पष्ट न होने के कारण लखना परसिया, भीखमचौरा के अलावा यूपी-बिहार बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। एसपी मोहम्मद इमरान का कहना है कि पुलिस अलर्ट है। हकीकत जानने की कोशिश जारी है।

आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि बृहस्पतिवार को खुखुंदू इलाके में अपराधी की तलाश में जौनपुर एसओजी की दबिश की जानकारी मिली है। चेक कराया जा रहा है कि कहीं स्थानीय लोग एसओजी टीम को ही तो संदिग्ध नहीं मान रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान में भी समानता नहीं है। फिर भी एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए गए हुलिये के आधार पर स्केच तैयार कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें