फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: ब्रह्मपुत्र नदी में तैरने गए आठ लोगों में से पांच लापता, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें कर रही तलाश

Thu, 11 Dec 2025 11:12 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में तैरने गए आठ लोगों में से पांच लोग बुधवार को लापता हो गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को स्थानीय अधिकारियों के साथ तैनात किया गया है और वे संयुक्त रूप से खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाती हुई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में तैरते समय पांच लोग लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना खारघुली के भक्ति कुटीर में हुई। 

आठ में से तीन लोग सुरक्षित

उन्होंने बताया कि बुधवार को आठ लोग उफनती नदी में तैरने गए थे। उनमें से तीन लोग पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं पांच अन्य लोग अभी भी लापता हैं। 

खोज और बचाव अभियान जारी 

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को स्थानीय अधिकारियों के साथ तैनात किया गया है और वे संयुक्त रूप से खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है और लापता व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने आगे कहा कि नवीनतम जानकारी के अनुसार, बचाव अभियान जारी है। बचाव दल को काम करने की अनुमति देने के लिए क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिस क्षेत्र में यह घटना घटी है, वहां तेज धाराएं हैं, जिससे अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि ऊपर से पानी शांत दिख रहा है, लेकिन नीचे तेज धाराएं हैं। संभावना कम है कि लोग अभी भी इस जगह पर हों। हम नदी के निचले हिस्से में भी उनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें