फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मीडिया संगठन करेंगे फेसबुक पर फर्जी खबरों की पहचान

Tue, 12 Feb 2019 03:08 PM IST
अनिल पांडेय भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन

फेसबुक ने देश में आम चुनाव से पहले फर्जी खबरों पर लगाम लगाने की मुहिम के तहत इंडिया टुडे समूह, फैक्टली तथा फैक्ट क्रीसेंडो समेत पांच नए भागीदार बनाए हैं। इससे पहले फेसबुक बूम और समाचार एजेंसी एएफपी के साथ भी करार कर चुकी है।

विज्ञापन


कंपनी ने जारी बयान में कहा कि ये भागीदारियां तृतीय पक्ष तथ्य जांच कार्यक्रम के तहत की गयी हैं। तीसरे पक्ष के ये संगठन फेसबुक पर पोस्ट, तस्वीर या वीडियो के माध्यम से परोसी जा रही गलत एवं भ्रामक सामग्रियों की समीक्षा करेंगे।

फेसबुक ने कहा कि सोमवार से इंडिया टुडे समूह, विश्वास डॉट न्यूज, फैक्टली, न्यूज मोबाइल और फैक्ट क्रीसेंडो तथ्यों की परख के लिए फेसबुक के न्यूज स्टोरीज की समीक्षा करेंगे उनके सही होने की रेटिंग देंगे। यह समीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मलयालम और मराठी भाषा की सामग्रियों के लिए की जाएगी।
विज्ञापन


फेसबुक ने कहा कि तथ्यों की परख करने वाले ये संगठन जब किसी स्टोरी को फर्जी बता देंगे तब उक्त स्टोरी का न्यूज फीड में प्रसार स्वत: कम हो जाएगा। बार-बार फर्जी खबर देने वाले फेसबुक पेज और डोमेन को विज्ञापन पाने और पैसे कमाने की श्रेणी से भी निकाल दिया जाएगा। फेसबुक के अनुसार उसे इस तरीके से न्यूज फीड में फर्जी खबरों का प्रसार 80 प्रतिशत तक कम करने में सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें