असम के करीमगंज जिले में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है, इसमें चार बच्चे भी शामिल थे, वहीं हादसे में दो अन्य नाबालिग घायल हो गए। करीमगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार संजीत कृष्ण ने बताया कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ईशाखौरी गांव में शुक्रवार शाम को बिजली गिरने से परिवार के लोग उसके चपेट में आ गए। घटना के वक्त वे लोग अपने घर के भीतर थे। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल बच्चों को करीमगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।