Car-Truck Collision in Tiruppur
- फोटो : ANI
तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के धारापुरम में गुरुवार शाम को ट्रक और कार में भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि कार और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। ट्रक कोयंबटूर से धारापुरम जा रहा था और कार पलानी से धारापुरम वापस जा रही थी। धारापुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तमिलनाडु सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में पति-पत्नी, उनकी दो बेटियां और एक रिश्तेदार शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में पति-पत्नी, उनकी दो बेटियां और एक रिश्तेदार शामिल है। हादसे के बाद सभी को धारापुरम के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार एक शादी में भाग लेने के बाद पलानी से धारापुरम लौट रहा था। इस दौरान उनकी कार एक तेल टैंकर लॉरी से टकरा गई। पुलिस ने करूर के रहने वाले लॉरी चालक सेल्वम (29) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने धारापुरम में दुर्घटना का शिकार हुए मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।