महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शुक्रवार तड़के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा धामनगांव के पास चैनल 97 पर रात करीब 12:45 बजे हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 21 लोगों को तत्काल धामनगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वर्धा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)