गुजरात के जामनगर में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। हादसा कालवाड़-धोरीजी रोड पर भवभी खिजड़िया गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। मृतकों में तीन लड़कियां भी शामिल हैं। सभी जामनगर के रहने वाले हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।