पश्चिम बंगाल के कूच बिहार स्थित सिताई में बीती रात टीएमसी कार्यकर्ताओं के कथित हमले में पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
इससे पहले 14 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भी हिंसा हुई थी। यहां कॉलेज परिसर में स्थित ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई थी। जिसके लिए टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर आरोप लगाया था।
इसी घटना का विरोध जताते हुए सांकेतिक तौर पर टीएमसी और पार्टी नेताओं ने अपने ट्विटर प्रोफाइल फोटो में विद्यासागर की तस्वीर भी लगाई थी।