फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाश : मंगलूरू में मछुआरों की नौका को जहाज ने टक्कर मारी, तीन की मौत, नौ लापता

Tue, 13 Apr 2021 05:32 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, मंगलूरू। 

सार

तट रक्षक ने बताया कि 14 मछुआरे आईएसबी 'रबाह' नौका से समुद्र में गए थे। यह नौका केरल में कोझिकोड के पास बेपोर से रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि इनमें दो मछुआरों का पता लगा लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंगलूरू में समुद्र तट से करीब 43 मील दूर मंगलवार तड़के एक जहाज ने मछुआरों की एक नौका को टक्कर मार दी। इस घटना के के बाद से नौका में सवार तीन मछुआरों की मौत हो गई और नौ लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए तट रक्षक दल अभियान चलाया हुआ है।

विज्ञापन


इससे पहले जानकारी मिली थी कि तट रक्षक ने बताया कि 14 मछुआरे आईएसबी 'रबाह' नौका से समुद्र में गए थे। यह नौका केरल में कोझिकोड के पास बेपोर से रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि इनमें दो मछुआरों का पता लगा लिया गया है।

तट रक्षक ने ट्वीट किया कि आज करीब 43 समुद्री मील पश्चिम में न्यू मंगलूरू में आईएफबी रबाह पर सवार 14 मछुआरों को ढूंढने के लिए तटरक्षक ने आईसीजी जहाजों और विमानों को तैनात किया है। दो मछुआरों का पता चल गया है और अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


ये मछुआरे तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा से थे। घटना में नौका बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तट रक्षक जहाजों और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया है और लापता मछुआरों को ढूंढने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें