फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के मछुआरे की पाकिस्तान की जेल में मौत, वाघा बॉर्डर पहुंचे अधिकारी 

Mon, 17 Jan 2022 06:04 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेरावल

सार

पाकिस्तान में भारतीय दूतावास से सोलंकी की मौत के बारे में खबर मिलने के बाद केंद्र सरकार ने गुजरात मत्स्य विभाग को आगे की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के एक 50 वर्षीय मछुआरे की पाकिस्तान की एक जेल में मौत हो गई है। इस मछुआरे को पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक साल पहले समुद्र में पकड़ा था। अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गिर-सोमनाथ जिले के सूत्रपाड़ा गांव की रहने वाली जयंती सोलंकी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले उनका निधन हो गया लेकिन स्थानीय अधिकारियों को रविवार को इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन


शव लेने वाघा बॉर्डर पहुंची टीम 
मत्स्य अधिकारी विशाल गोहेल ने कहा कि वेरावल से गुजरात मत्स्य विभाग की एक टीम मछुआरे का शव लेने के लिए पंजाब में वाघा-अटारी सीमा पर पहुंच गई है। गोहेल ने कहा कि हमारी टीम पहले ही अटारी-वाघा सीमा पर पहुंच चुकी है। हमें उम्मीद है कि आज रात तक शव हमें सौंप दिया जाएगा। शव को यहां वापस लाया जाएगा और सूत्रपाड़ा में परिवार को सौंप दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय दूतावास से सोलंकी की मौत के बारे में खबर मिलने के बाद केंद्र सरकार ने गुजरात मत्स्य विभाग को आगे की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए कहा। जांच में पता चला है कि सोलंकी केंद्र शासित प्रदेश दीव और दमन और दादरा और नगर हवेली के वनकबारा गांव का रहने वाला था। 
विज्ञापन


गोहेल ने कहा कि सोलंकी को एक साल पहले अरब सागर में आईएमबीएल (अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा) के पास पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने पकड़ा था, जब वह अन्य मछुआरों के साथ रसूल सागर नाव पर सवार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें