First Y20 Summit: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की सचिव मीता राजीव लोचन ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में 20 विदेशी नागरिकों सहित सदस्य देशों के कुल 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधि पांच विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इस साल देशभर में ऐसी 17 बैठकें होंगी, गुवाहाटी में यह पहली बैठक है।
दुनिया के 20 प्रमुख देशों के समूह G20 की यूथ विंग Y20 की पहली बैठक सोमवार को असम के गुवाहाटी में शुरू हुई, जिसका उद्देश्य युद्ध एवं शांति, जलवायु परिवर्तन और रोजगार सृजन जैसे पांच महत्वपूर्ण विषयों पर एक मसौदा 'श्वेत पत्र' (White Paper) तैयार करना है।
विज्ञापन
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की सचिव मीता राजीव लोचन ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में 20 विदेशी नागरिकों सहित सदस्य देशों के कुल 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधि पांच विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इस साल देशभर में ऐसी 17 बैठकें होंगी, गुवाहाटी में यह पहली बैठक है।
मीता ने यह भी कहा कि शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में पांच विषयों पर 'श्वेत पत्र' का मसौदा जारी किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस मसौदा पत्र पर आगे के शिखर सम्मेलनों में घरेलू और विदेशी दोनों प्रतिनिधियों द्वारा बहस की जाएगी और इस वर्ष अगस्त में वाराणसी में होने वाली आखिरी बैठक में अंतिम दस्तावेज तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच विषयों पर पांच शोध पत्र भी किए जाएंगे प्रस्तुत
वहीं, असम कौशल विकास के प्रधान सचिव कल्याण चक्रवर्ती ने कहा कि सम्मेलन के अंतिम दिन इन पांच विषयों पर पांच शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए हमने राज्य भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विभिन्न चर्चाओं, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और कार्यशालाओं का आयोजन किया, जिसमें 10,000 से अधिक छात्र शामिल हुए। ये शोध पत्र भी इस दौरान तैयार किए गए हैं।