फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: पहली बार टीबी मरीजों के लार के सैंपल लेकर ड्रोन पहुंचा लैब

Mon, 11 Apr 2022 05:54 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले मेंटीबी के सैंपल को हवाई मार्ग से लैब तक पहुंचाने में ड्रोन की मदद ली गई। बीते चार वर्षों से इस पर काम चल रहा था, जिसके बाद अब जाकर सफल परिणाम मिले हैं।
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों के इस्तेमाल में भारत को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। देश में पहली बार टीबी मरीजों के लार सैंपल को ड्रोन से लैब तक पहुंचाया गया। इसमें पता चला कि पहाड़ी क्षेत्र में सैंपल को ड्रोन से भेजना दोपहिया की तुलना में चार गुना सस्ता है और इसे पांच गुना तेजी से गंतव्य तक पहुंचाया जा सकता है।

विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने रविवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले मेंटीबी के सैंपल को हवाई मार्ग से लैब तक पहुंचाने में ड्रोन की मदद ली गई। बीते चार वर्षों से इस पर काम चल रहा था, जिसके बाद अब जाकर सफल परिणाम मिले हैं।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. समीरन पांडा ने इसे पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानते हुए कहा कि टीबी मुक्त अभियान का लक्ष्य हासिल करना अब और भी आसान होगा। इस दौरान आईसीएमआर की एक समिति ने इस पूरी यात्रा को बाकायदा हर पैमाने पर परखा और फिर इसे लेकर एक अध्ययन भी तैयार किया है। 
विज्ञापन


समय व खर्च की कसौटी पर खरा
आईसीएमआर के वरिष्ठ डॉ. पी गणेश कुमार के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में उनकी टीम ने करीब 151 बार ड्रोन और मोटरबाइक से सैंपल को लैब तक पहुंचाया। इस दौरान ड्रोन ने सैंपल पहुंचने के लिए करीब सात मिनट का सफर पूरा किया। जबकि उसी स्थान से लैब तक सैंपल पहुंचाने में बाइक को 22 मिनट लगे। वैज्ञानिकों ने कहा कि ड्रोन से करीब 51.6 रुपये का खर्च आया, जबकि बाइक से करीब 106.28 रुपये खर्च आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें