फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना को मिली स्कॉर्पीन सीरीज की पहली पनडुब्बी कलवरी, 5 और होंगी तैयार

Fri, 22 Sep 2017 03:20 AM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना को स्कॉर्पीन सीरीज की पहली पनडुब्बी कलवरी गुरुवार को मिल गई। शिपबिल्डर मजगांव डॉक लिमिडेट (एमडीएल) ने इसे नौसेना को सौंपा। कंपनी को अभी पांच पनडुब्बियां और तैयार करनी है।
विज्ञापन


नैसेना जल्द ही इसे तैनात करेगी। पनडुब्बी दुश्मन की नजरों से बचकर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। ये टॉरपीडो और ऐंटी शिप मिसाइलों से हमले कर सकती है। स्कॉर्पीन में उपयोग की जाने वाली अत्याधुनिक तकनीक लो रेडिएटिट नॉयस लेवल से लैस है, जो बेहद कम शोर किए समुद्र के अंदर तैर सकती है।

एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने कहा कि भारत के समुद्री कौशल को मजबूत करने की उम्मीद के तहत यह भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कार्यक्रम में मील का पत्थर साबित होगा। पनडुब्बी को फ्रेंच नेवल डिफेंस और ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस ने डिजायन किया है, जबकि भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत इसका निर्माण मुंबई में एमडीएल ने किया है। मेक इन इंडिया के तहत यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें