फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, अमित शाह-राजनाथ सहित बड़े मंत्री हुए शामिल

Fri, 31 May 2019 08:19 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी मंत्रिमंडल की बैठक - फोटो : ani
विज्ञापन
मोदी सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, गिरिराज सिंह सहित तमाम नए नेता पहुंचे। बता दें कि आज ही सभी 57 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया। 
विज्ञापन

 


पीएम मोदी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक
 


 


 
बैठक के लिए पहुंचे जितेंद्र सिंह और निर्मला सीतारमण। 

पीएम का पहला फैसला

इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने बड़े फैसले लेने की शुरुआत कर दी है। मोदी कैबिनेट ने इस कार्यकाल की पहली बैठक में पहला बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय रक्षा कोष के तहत 'प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना' में बड़े परिवर्तन को अनुमति दी है। इसके तहत शहीद पुलिस कर्मियों के बेटे को मिलने वाली राशि को 2000 रुपये से बढ़ा कर 2500 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है। वहीं, बेटियों को मिलने वाली राशि को 2250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है।  

 
राजनाथ सिंह और अरविंद सावंत भी बैठक के लिए पहुंचे। 
 

गुरुवार को पीएम मोदी ने 57 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। आज इनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया। अमित शाह को गृह मंत्रालय जबकि राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दिया गया। पिछली सरकार में राजनाथ गृह मंत्री थे। इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें