फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही के दिन हुई थी भारत के पहले मंगल अभियान की शुरूआत

Mon, 05 Nov 2018 12:05 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
मंगलयान
विज्ञापन

पांच बरस पहले भारत ने इस दिन एक ऐसा कारनामा किया था, जो इतिहास में इस दिन की एक बड़ी घटना के तौर पर दर्ज हुआ। भारत ने 5 नवंबर 2013 को अपना पहला मंगलयान अंतरिक्ष में रवाना किया था।

विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अपने पीएसएलवी के माध्यम से इसे प्रक्षेपित किया। सबसे कम लागत में तैयार यह अंतरिक्ष यान 24 सितंबर 2014 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचा।

अपने प्रथम प्रयास में ही सफल होने वाला भारत दुनिया का पहला देश तथा अमेरिका, रूस और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के बाद दुनिया का चौथा देश बना। देश दुनिया के इतिहास में 5 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
विज्ञापन
विज्ञापन


1556 : पानीपत की दूसरी लड़ाई में बैरम खान की हार के बाद भारत में मुगल ताकत बहाल।

1914 : फ्रांस और ब्रिटेन ने तुर्की के खिलाफ युद्ध छेड़ा। इससे पहले विश्व युद्ध का दायरा बढ़ा। 

1930 : सामाजिक आलोचक सिंक्लेयर लुइस ने साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीता। वह यह सम्मान हासिल करने वाले पहले अमेरिकी बने।

1940 : फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट अभूतपूर्व रूप से तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।

1956 : मिस्र और इस्राइल की सेनाओं के बीच स्वेज नहर के आसपास संघर्ष के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाएं मिस्र पहुंची।

1994: जार्ज फोरमैन ने माइकल मूरर को हराकर 45 बरस की आयु में विश्व हैवीवेट चैंपियन का खिताब जीता।

2006: सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराधों पर मौत की सजा सुनाई गई।

2013 : भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरूआत की। पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें