फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बना था दुनिया का सबसे पहला सिनेमाहॉल

Sun, 23 Dec 2018 01:00 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भारत में सिनेमा को धर्म मानने वालों की कमी नहीं है। लोग अपने पसंदीदा फिल्मी सितारों की फिल्में देखने के लिए महीनों तक इंतजार करते हैं। सिनेमा हॉल के आगे लंबी लाइनों को देखकर दीवानगी का आलम समझा जा सकता है। इन फिल्मी दीवानों की मानें तो फिल्म देखने का असली मजा सिनेमा हॉल में ही आता है। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे पहला सिनेमाहॉल कब और कहां बना था? 
विज्ञापन


दुनिया का पहला सिनेमाहॉल न्यूयॉर्क सिटी में 14 अप्रैल 1894 को बना था। पहले सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के लिए फिल्म दिखाने वाली 10 मशीनें लगी हुई थीं। हर मशीन पर एक समय में एक ही व्यक्ति फिल्म देख सकता था। मल्टीप्लेक्स के जमाने में ये बात आज अजीब लग सकती है, लेकिन उस दौर में यह अपने आप में बड़ी बात थी। 
'
 हॉलैंड ब्रदर्स ने खोला था पहला सिनेमा हॉल 

हॉलैंड ब्रदर्स नाम के भाइयों ने कमर्शियल मोशन पिक्चर हाउस' नाम के इस सिनेमा हाउस को खोला था। इस सिनेमा हॉल में फिल्में परदे पर नहीं बल्कि काइनेटोस्कोप पर देखी जाती थी। फिल्म देखने का यह तरीका अपने आप में काफी उबाऊ था मगर फिर भी इस सिनेमाघर में लोगों की भीड़ लग जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें