फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNPA: पहला डीएनपीए डायलॉग्स कल, डिजिटल मीडिया के सामने मौजूद चुनौतियों पर होगी चर्चा, यहां कर सकते हैं रजिस्टर

Thu, 24 Nov 2022 11:38 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'डीएनपीए डायलॉग्स' अपनी तरह का पहला सम्मेलन है, जिसमें देश के प्रमुख समाचार प्रकाशकों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के डिजिटल नियामक विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
DNPA Dialogues - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार 25 नवंबर को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) का पहला 'डीएनपीए डायलॉग्स' होगा। सम्मेलन शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच वेबिनार के रूप में होगा। आप भी रजिस्टर कर इस वेबिनार का हिस्सा बन सकते हैं।

इस तरह करें रजिस्टर

  • रजिस्टर करने के लिए इस लिंक https://exchange4media.zoom.us/webinar/register/WN_LSzLga9nQzi6RQHSuYhKuw पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर अपना पूरा नाम, ईमेल एड्रेस और संस्थान का नाम दर्ज करें।
  • रजिस्टर बटन पर क्लिक करते ही आपको वेबिनार में शामिल होने के लिए आईडी और एक लिंक मिल जाएगा।
  • जॉइन करने के लिए लिंक आपके ईमेल एड्रेस पर भी भेज दिया जाएगा।

 

डीएनपीए डायलॉग्स क्या है?

'डीएनपीए डायलॉग्स' अपनी तरह का पहला सम्मेलन है, जिसमें देश के प्रमुख समाचार प्रकाशकों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के डिजिटल नियामक विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे। यह भारतीय प्रकाशकों को यह समझने का मौका देगा कि आखिर दूसरे देशों में समाचार प्रकाशकों के अनुभव क्या हैं और कैसे सरकारों ने विधेयकों के जरिए मीडिया जगत का साथ देने की कोशिश की है। सम्मेलन में बड़ी टेक कंपनियों और डिजिटल न्यूज मीडिया के आपसी रिश्तों, एकाधिकार विरोधी उपायों की महत्ता और डिजिटल न्यूज के भविष्य जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। 

ये वक्ता लेंगे हिस्सा

  • डीएनपीए डायलॉग्स में मुख्य वक्ता होंगे रॉड सिम्स। वे 2011 से 2022 के बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग के प्रमुख रह चुके हैं। 
  • एम्मा मैकडॉनल्ड भी सम्मेलन में बतौर वक्ता हिस्सा लेंगी। एम्मा मिंडेरू फाउंडेशन में वरिष्ठ नीति सलाहकार हैं। वे 2019 से 2021 के बीच ऑस्ट्रेलिया के संचार मंत्रालय में वरिष्ठ नीति सलाहकार रही हैं। 
  • पीटर लुइस द ऑस्ट्रेलिया इंस्टिट्यूट में निदेशक हैं। वे पाक्षिक पत्रिका 'एसेंशियल रिपोर्ट' निकालते हैं। साथ ही, गार्जियन ऑस्ट्रेलिया में नियमित स्तंभकार हैं। 
  • मेलबर्न की आरएमआईटी यूनिवर्सिटी में वरिष्ठ प्राध्यापक जेम्स मीसे भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

 

क्या है डीएनपीए?

देश के 17 अग्रणी समाचार प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयां डीएनपीए का हिस्सा हैं। यह संगठन ऐसा निष्पक्ष निकाय है, जो डिजिटल परिवेश में समाचार संगठनों और बड़ी टेक कंपनियों के बीच समानता और निष्पक्षता को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें