कॉमिक लॉन्च करते नौसेना के अधिकारी
- फोटो : twitter.com/indiannavy
नौसेना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय नौसेना के इतिहास, शौर्य और समुद्री विरासत को दर्शाती पहली कॉमिक लॉन्च हुई। तीन कॉमिक बुक सीरीज की यह पहली कॉमिक है। नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने लॉन्च किया। इस कॉमिक सीरीज को अमर चित्र कथा के साथ मिलकर प्रकाशित किया जा रहा है।
इस संबंध में भारतीय नौसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए एक ट्वीट में बताया गया की इस कॉमिक बुक सीरीज की पहली कॉमिक में हमारे समुद्री इतिहास के बारे में बताया गया है। वहीं, दूसरी और तीसरी कॉमिक बुक में आजादी के बाद से भारतीय नौसेना में आए बदलाव, नौसैनिकों के जीवन और प्रमुख कार्रवाइयों के बारे में बताया गया है।