फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर में मारा गया LeT का टॉप कमांडर बशीर लश्करी, सिर पर था 10 लाख रुपए का ईनाम

Sat, 01 Jul 2017 06:03 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने शनिवार को पिछले महीने छह पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या में शामिल टॉप लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इन आतंकियों को अनंतनाग जिले के देलगाम गांव एक घंटे की लंबी मुठभेड़ के बाद मार गिराया गया। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को शनिवार की सुबह खुफिया सूचना मिली कि आतंकवादी ब्रेंटी-बाटपोरा इलाके में छिपे हुए  हैं। इसके बाद उन्होंने इसके आधार पर ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने  देलगाम में लश्कर के टॉप कमांडर बशीर लश्करी और कुछ अन्य आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिलते ही उन्हें घेर लिया। Bashir Lashkari was involved in martyring of 6 policemen, congratulate police & security forces for carrying out encounter: SP Vaid, DGP J&K pic.twitter.com/BnhJq6KcYM — ANI (@ANI_news) July 1, 2017
विज्ञापन


सुरक्षा बलों की घेराबंदी शुरू होते ही कुछ आतंकवादी एक घर में घुस गए और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। लेकिन जवाबी कार्रवाई में लश्करी और उसका साथी आजाद मलिक मारा गया। पिछले महीने 16 तारीख को अनंतनाग के बाहरी इलाके में लश्करी और उसके लोगों ने एसएचओ और उनके साथ के पांच पुलिसकर्मियों को मार डाला था।
  J&K: Two LeT terrorists, Bashir Lashkari &  Azad Malik, gunned down by security forces during an encounter in Anantnag. pic.twitter.com/CAVhvSD1Jw — ANI (@ANI_news) July 1, 2017


कश्मीर की पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने कहा कि सूचना मिलते ही इलाके में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने का अभियान छेड़ दिया गया। आतंकवादी कई लोगों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने इनमें से 17 को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। भारी विस्फोट से आतंकियों के ठिकानों को उड़ा दिया गया। लश्करी और उसका साथी आजाद मलिक इन्हीं इमारतों में छिपे थे। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक महिला और पुरुष की मौत ही हो गई। 
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें