चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की हार से जहां क्रिकेट प्रेमियों में गहरी मायूसी छा गई तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से सटे इलाकों में पटाखे भी छूटे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पाकिस्तान के जीतते ही सीओ प्रथम, सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में आरएएफ, पीएसी जवानों ने ऊपरकोट, देहली गेट, तुर्कमान गेट, बाबरी मंडी, पठान मोहल्ला, जयगंज सहित मुस्लिमों मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया।
उधर, करीम चौराहे पर आरएएफ व पीएसी तैनात कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक फाइनल में पाकिस्तान ने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया तो इन इलाकों में पटाखे छूटे। भारत का विकेट गिरने पर पटाखे छूटते रहे, जो अंत तक जारी रहा।