महाराष्ट्र में एक बार फिर आगजनी हो गई। अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई के तुर्भे बस डिपो में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। डिपो की कई बसें आग से घिर गईं थीं। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारी का कहना है कि नुकसान कितने का हुआ है, यह बताना फिलहाल मुश्किल है। जांच की जा रही है, जिसके बाद ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा। वहीं, आग लगने के कारणों की भी तलाश हो रही है। हालांकि, राहत भी बात यह रही कि आगजनी में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
दमन की प्लास्टिक कंपनी में लगी आग
#WATCH | Fire broke out at a plastic company in Daman. 6-7 fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/u6zOBYpw1L
एमजीएल ने सीएनजी की कीमतें 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम घटाईं
महानगर गैस (एमजीएल) ने मंगलवार को सीएनजी की कीमतों में कटौती की है। एमजीएल ने कीमतों में 2.5 रुपये की कटौती की है। कटौती के बाद अब अब सीएनजी की कीमतें घटकर महज 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। मंगलवार देर शाम कंपनी ने कहा कि गैस इनपुट लागत में गिरवाट के कारण पांच मार्च की आधी रात से कीमतें कम की जा रही है।
नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल की संशोधित वेबसाइट लॉन्च की
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मंगलवार को बीजद की संशोधित ‘नागरिक-केंद्रित’ वेबसाइट लॉन्च की है। उन्होंने अपने पिता बिजयानंद (बीजू) पटनायक की 108वीं जयंती के अवसर पर लॉन्चिंग की है। वेबसाइट एक नए ओडिशा और एक सशक्त ओडिशा की भावना को दर्शाती है।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक संदिग्ध लेनदेन का पता लगाने में विफल
पेटीएम पेमेंट्स बैंक धनशोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत संदिग्ध लेनदेन का पता लगाने व उसकी सूचना देने में विफल रहा। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) ने आदेश में कहा, बैंक ने अपनी भुगतान सेवा में उचित जांच प्रक्रिया का पालन नहीं किया। इसलिए, 5.49 करोड़ जुर्माना लगाया गया। एफआईयू ने कहा, बैंक के खिलाफ ये आरोप चार से अधिक बार की जांच के बाद पुष्ट किए गए थे। बैंक को 14 फरवरी, 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था।