फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के मॉल में लगी भीषण आग पर 56 घंटे बाद पाया गया काबू, हाल के समय में सबसे लंबा अभियान

Sun, 25 Oct 2020 01:25 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई में लगी आग को बुझाया गया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मुंबई के सिटी सेंटर मॉल में लगी आग को करीब 56 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रविवार तड़के बुझा दिया। अधिकारी ने बताया कि यह हाल के समय में शायद शहर का सबसे लंबा दमकल अभियान है।

विज्ञापन


इस माह के शुरू में दक्षिण मुंबई के कटलरी बाजार में लगी आग को बुझाने में करीब 45 घंटे लगे थे। मध्य मुंबई के सिटी सेंटर मॉल की दूसरी मंजिल पर गुरुवार रात आठ बजकर करीब 50 मिनट पर आग लग गई थी।


एक दमकल कर्मी ने बताया, यह स्तर-पांच (भीषण) आग थी और इसे रविवार सुबह करीब पांच बजे बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान में दमकल के करीब 14 इंजन और 17 बड़े टैंकरों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जगह को ठंडा करने का अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पांच दमकल कर्मी जख्मी हो गए, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि आग को पहले मामूली माना गया था लेकिन बाद में यह इमारत के अन्य हिस्सों में भी फैल गई और इसने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। उन्होंने बताया कि पड़ोस के एक आवासीय परिसर से एहतियाती उपाय के तहत 3500 से ज्यादा लोगों को निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें