फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: बुर्राबाजार इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू

Sun, 05 Jul 2020 11:51 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
इमारत में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बुर्राबाजार इलाके में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर प्लास्टिक के सामान से भरे एक गोदाम में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। यह आग सुबह 10 बजे लगी।

विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में डेढ़ घंटे का समय लगा। उन्होंने कहा कि आग की लपटें तेजी से इमारत की अन्य मंजिलों तक फैलने लगी। इस इमारत में कई कार्यालय और गोदाम हैं। हालांकि, रविवार होने के चलते इनमें से अधिकतर बंद हैं। 


उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का सामान वाला गोदाम सीढ़ी के बगल में स्थित था, इसलिए आग तेजी से तीसरी और चौथी मंजिल तक फैल गई। दमकल कर्मी डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर पाए। 
विज्ञापन


दक्षिण कोलकाता डिवीजन के डिवीजनल फायर ऑफिसर दीपांशु घोष ने कहा कि आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई थी जिसके बाद यह टॉप फ्लोर तक पहुंच गई। कोई भी अंदर फंसा या घायल नहीं हुआ। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें