फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : माल गाड़ी के डिब्बों में आग लगी, लंबी दूरी की 10 ट्रेनें प्रभावित

Fri, 09 Nov 2018 03:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में बृहस्पतिवार की रात एक माल गाड़ी के दो डिब्बों में आग लगने के कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों की सेवा बाधित हुई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दहानु रोड और वनगांव रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग पर देर रात करीब दो बजे तक काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रैक के ऊपर लगे बिजली के तार पिघल गए थे। इस कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों को रोकना पड़ा।

उन्होंने बताया कि जले हुए डिब्बों को पटरी से हटाने और खराब हुए तार को बदलने का काम चल रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें