ओमान की खाड़ी में जहाज में लगी आग
- फोटो : ANI
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, 'ओमान की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर को 29 जून को पुलाऊ के ध्वज वाले एमटी यी चेंग 6 से एक आपात कॉल आया। इसमें उनसे मदद मांगी गई। भारतीय मूल के 14 चालक दल के सदस्यों के साथ जहाज कांडला, भारत से शिनस, ओमान जा रहा था। जहाज के इंजन कक्ष में भीषण आग लग गई थी। इस वजह से जहाज पर बिजली ठप पड़ गई थी।'
ओमान की खाड़ी में जहाज में लगी आग
- फोटो : ANI
नौसेना ने आगे बताया कि आईएनएस तबर से तत्काल मदद की अपील स्वीकार की गई। आईएनएस तबर से अग्निशमन दल और उपकरणों को नाव और हेलीकॉप्टर की मदद से आग की चपेट में आ रहे जहाज पर भेजा गया। 13 भारतीय नौसैनिक और टैंकर के पांच चालक दल के सदस्य अग्निशमन दल में शामिल हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। जहाज पर आग की लपटें अब कम होने लगी हैं।