फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवी मुंबई के बहुमंजिला इमारत में लगी आग पर पाया गया काबू, एक दमकल कर्मी घायल

Sat, 08 Feb 2020 12:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Fire at Navi Mumbai - फोटो : ANI
विज्ञापन

नवी मुंबई के सेक्टर 44 के नेरुल सीवुड्स की एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में शनिवार सुबह लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि इस दौरान एक दमकल कर्मी के घायल होने की भी खबर है। घायल दमकल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि पाम बीच रोड पर स्थित इमारत की 20वीं मंजिल पर सुबह साढे छह बजे आग लग गई और यह इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल तक फैल गई।

उन्होंने बताया कि नेरुल सीबीडी बेलापुर और वाशी अग्निशमन केंद्रों की कम से कम छह दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। कदम ने कहा कि किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक दमकल कर्मी के घायल होने की खबर है।

 

 


वहीं, काला चौकी इलाके के अभ्युदय नगर में स्थित मिलान इंडस्ट्रियल एस्टेट में शुक्रवार और शनिवार की रात भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर पांच फायर टेंडर, एक एंबुलेंस और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन भेजे गए। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे में अभी किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। तस्वीरों में दिख रहा है कि इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें