मुंबई के जीएसटी भवन में आग लग गई। मझगांव में स्थित जीएसटी भवन में सोमवार दोपहर आग लगी है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां भेजी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
दमकल कर्मियों के मुताबिक यह लेवल-III की आग है। आग लगने के बाद यहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। अभी आग लगने के कारण का पता चल नहीं पाया है। अभी तक आग से किसी तरह की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।