फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: जीएसटी भवन में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Mon, 17 Feb 2020 01:24 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई में जीएसटी इमारत में लगी आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई के जीएसटी भवन में आग लग गई। मझगांव में स्थित जीएसटी भवन में सोमवार दोपहर आग लगी है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां भेजी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। 

दमकल कर्मियों के मुताबिक यह लेवल-III की आग है। आग लगने के बाद यहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। अभी आग लगने के कारण का पता चल नहीं पाया है। अभी तक आग से किसी तरह की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन


इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आग दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जीएसटी भवन की आठवीं मंजिल पर लगी। उन्होंने कहा कि यह भीषण आग थी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


इस इमारत को पहले ‘सेल्स टैक्स भवन’ कहा जाता था। लेकिन जीएसटी के आने के बाद अब इसे जीएसटी भवन कहा जाता है।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें