फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के भायखला में लकड़ी के गोदाम में आग, कोई हताहत नहीं

Wed, 28 Aug 2019 10:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिण मुंबई में भायखला के मुस्तफा बाजार में एक लकड़ी के गोदाम में मंगलवार देर रात आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग मंगलवार देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर लगी, जिसके बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियों और दमकल कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने का काम और बचाव अभियान जारी है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस कर्मी और अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पी एस रहंगदाले ने बताया कि आग भूतल पर लगी थी, जहां अलग-अलग प्रकार की लकड़ियों के लट्ठे रखे थे।

गौरतलब है कि पिछले महीने, उपनगर बांद्रा में ‘महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड’ (एमटीएनएल) की एक्सचेंज बिल्डिंग में भी भीषण आग लग गई थी, जहां कई घंटों की मशक्कत के बाद करीब 100 लोगों को छत के रास्ते बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें