फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई थाने में लगी भीषण आग, बुझाने की कोशिश में घायल हुए पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम

Tue, 13 Dec 2022 05:43 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मुंबई के बांद्रा इलाके में सोमवार को खेरवाड़ी थाने के स्टोर रूम में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मुंबई फायर सर्विस के मुताबिक घायल हुए पुलिसकर्मी ने अस्पताल में इजाल के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन



28वीं सालगिरह मनाने के लिए जल्दी घर आना था
पुलिस स्टेशन में आग लगने से गंभीर रूप से घायल के मौत हो जाने के बाद अरविंद खोट अपनी शादी की 28वीं सालगिरह मनाने के लिए जल्दी घर आना था। उनके परिवार के सदस्यों के लिए खुशी का मौका मातम में बदल गया। खोट (57) सोमवार (12 दिसंबर) को दोपहर में उपनगरीय बांद्रा में खेरवाड़ी पुलिस थाने के स्टोर रूम में लगी आग में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार, 95 प्रतिशत जल चुके एएसआई को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया और बाद में भायखला के मसीना अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां मंगलवार सुबह उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद हमने पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि आग लगने पर वह स्टोर रूम के अंदर जा रहा था। हम पुलिस जांच से संतुष्ट हैं और हमें किसी पर कोई संदेह नहीं है। खोट का छोटा भाई भी मुंबई पुलिस में है, जहां वह एक कांस्टेबल के रूप में काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें