फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: जामनगर के होटल में लगी भीषण आग, स्टाफ सहित 27 लोग मौजूद थे, सभी सुरक्षित

Thu, 11 Aug 2022 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि होटल में 25 से ज्यादा लोगों के फंसे हो सकते हैं। करीब आठ लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Gujarat Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के जामनगर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य के जामनगर में भीषण आग की घटना सामने आई है। यह आग एक होटल में लगी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। होटल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन

 

जामनगर कलेक्टर सौरभ पारघी ने बताया कि मोती खावड़ी के पास होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। होटल में अतिथि और स्टाफ को मिलाकर 27 लोग थे। सभी सुरक्षित हैं। 2-3 लोगों ने सांस फूलने की शिकायत की है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग के कारण का अब तक पता नहीं चल सका
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


आणंद में ऑटो रिक्शा और मोटरबाइक से कार की भिड़ंत, छह की मौत
वहीं, आणंद जिले के सोजित्रा गांव के निकट गुरुवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी के एक ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक अजीत राजियान ने कहा कि किरीट पाढियार (एसयूवी ड्राइवर) वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया। मृतक जिले के सोजित्रा और बोरियावी गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें