फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में 11 मंजिला इमारत के एक फ्लैट में लगी आग, दो महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया

Tue, 05 May 2020 03:45 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई में 11 मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिणी मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित 11 मंजिला एक इमारत के एक फ्लैट में मंगलवार तड़के आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

 

अधिकारी ने बताया कि तड़के चार बजकर 40 मिनट पर एटलस इमारत की छठी मंजिल पर आग लग गई। दो शयनकक्ष, बिजली की तार, लकड़ी के बिस्तर समेत अन्य सामान जल गया। उन्होंने कहा, ऊपरी मंजिलों पर फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग में किसी के झुलसने या घायल होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने में चार घंटे का समय लगा। स्थान को ठंडा करने का कार्य जारी है। हालांकि आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें