तमिलनाडु में मदुरै के कटरापालयम में एक महिला हॉस्टल में गुरुवार की सुबह आग लग गई। इस घटना के दौरान हॉस्टल के अंदर 40 छात्राएं मौजूद थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल भी है। दुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्टल के मालिक से पूछताछ जारी है और इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।