आग बुझाने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड कर्मी
- फोटो : एएनआई
कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में रविवार शाम को पांच मंजिला इमारत के ऊपरी मंजिल पर आग लग गयी हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आग बुझाने के लिये दमकल की नौ गाड़ियां सेवा में लगायी गयी थीं और एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के फंसे होने या हताहत होने की खबर नहीं है।
आग शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर लेनिन सरानी स्थित गेस्ट हाउस की ऊपरी मंजिल पर लगी थी, जिसे शाम सात बजकर पांच मिनट पर बुझा लिया गया।