फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के लेनिन सरानी में होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Sun, 16 Jun 2019 10:53 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड कर्मी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में रविवार शाम को पांच मंजिला इमारत के ऊपरी मंजिल पर आग लग गयी हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आग बुझाने के लिये दमकल की नौ गाड़ियां सेवा में लगायी गयी थीं और एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के फंसे होने या हताहत होने की खबर नहीं है।

आग शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर लेनिन सरानी स्थित गेस्ट हाउस की ऊपरी मंजिल पर लगी थी, जिसे शाम सात बजकर पांच मिनट पर बुझा लिया गया। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें