दिवाली के मौके पर हर तरफ धूम मची हुई है। लेकिन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक आग लगने की घटना सामने आ रही है। विजयवाड़ा के गवर्नरपेट इलाके में एक पटाखा की दुकान में आग लग गई। अभी किसी के हाताहत होने की कोई खबर नहीं हैं। वहीं आग पर काबू पाया जा रहा है। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल, अभी कोई जानकारी नहीं है कि कितने का नुकसान हुआ है।