तमिलनाडु के विरुधुनगर से हादसे की खबर सामने आई है। यहां पटाखा बनाने की फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई है। इस हादसे में एक की मौत हो गई तो वहीं, दो व्यक्ति घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उनका ईलाज चल रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार बचाव कार्य जारी है।