फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 15 लोगों को सांस लेने में दिक्कत

Fri, 21 Jun 2019 01:24 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुंबई में शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से वहां रहने वाले 15 लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय वडाला (पूर्व) के राम नगर में 21 मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई थी।

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष में सुबह तीन बजकर 33 मिनट पर दी गई। दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और 25 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने से नौ महिलाओं सहित 15 लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सभी को इलाज के लिए केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केईएम अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें