मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में 95 नागादेवी क्रॉस लेन पर बने सैय्यद बिल्डिंग के लेवल 2 में आग लग गई। जिसके बाद भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां पहुंची है। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। इसी बीच खबर मिली है कि आग पर काबू पाने के दौरान एक दमकल कर्मी का दमघुटने लगा जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया है। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।