फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: गुजरात के वलसाड में हमसफर एक्सप्रेस में लगी आग; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Sat, 23 Sep 2023 03:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वलसाड

सार

गुजरात के वलसाड में तिरुचिरापल्ली और श्री गंगानगर के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में आग लग गई। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के वलसाड में बड़ी घटना सामने आई है। यहां के छीपवाड में हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जनरेटर कोच में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग पड़ोस की  दूसरी बोगी में फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन रोककर सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया।  जानकारी के मुताबिक, घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि ट्रेन तिरुचिरापल्ली से श्री गंगानगर जा रही थी। 

 एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि तिरुचिरापल्ली-श्री गंगानगर हमसफर एक्सप्रेस में दोपहर 2 बजे के आसपास वलसाड स्टेशन से सूरत की ओर रवाना होने के बाद आग लग गई थी। पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला ने बताया कि प्रथमद्रष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण पावर कोच में आग की लपटें उठीं। जिसके बाद बगल के बी1 कोच तक आग फैल गईं। उन्होंने कहा कि आग अब नियंत्रण में है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें